फिरोजाबाद
फिरोजाबाद में होली के रंग में भंग डालने हुड़दंगियों पर पुलिस ने जमकर शिकंजा कसा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

फिरोजाबाद में होली के रंग में भंग डालने हुड़दंगियों पर पुलिस ने जमकर शिकंजा कसा है। बार-बार पुलिस द्वारा अपील करने के बावजूद भी कुछ हुड़दंगी अपने आदतों से बाज नहीं आए तो पुलिस ने भी उन्हीं के अंदाज में बेहद ही अनोखा सबक सिखाया है,जिसका विडीयो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को मिली जानकारी अनुसार, फिरोजाबाद के सुहागनगरी में होली के पर्व पर हुड़दंग मचाना कुछ युवकों को भारी पड़ गया। पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने वालों को न केवल हिरासत में लिया, बल्कि थाने के भीतर ही उन्हें ‘मुर्गा’ बनाकर कड़ा सबक सिखाया।
पुलिस की इस ‘अनोखी’ सजा का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
टी20 विश्व कप: भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में मारी एंट्री, अब खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड से होगी भिड़ंतhttps://t.co/ZvyoEsrWmD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 5, 2026






















