औरैया: एसपी अभिषेक भारती ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

औरैया

औरैया जनपद में न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और आमजन की शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक भारती ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


औरैया जनपद में न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और आमजन की शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक भारती ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याएं एसपी के समक्ष रखीं, जिस पर उन्होंने गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के बाद एसपी अभिषेक भारती ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद के सभी थाना प्रभारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सख्त लहजे में निर्देश जारी करते हुए कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण केवल कागजी न होकर गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध होना चाहिए।

एसपी के प्रमुख निर्देश

प्रत्येक थाने पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाए।

आम जनता को अपनी समस्याओं के लिए अनावश्यक परेशान न होना पड़े।

किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता के प्रति किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पुलिस का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को भयमुक्त वातावरण प्रदान करना है।

 

Voice Of News 24