राष्ट्रपति ने दी नए राज्यपालों और उपराज्यपालों की नियुक्ति को मंजूरी

ब्यूरो रिपोर्ट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बड़े प्रशासनिक फेरबदल करते हुए नए राज्यपालों और उपराज्यपालों की नियुक्तियों को अपनी आधिकारिक मंजूरी दे दी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बड़े प्रशासनिक फेरबदल करते हुए नए राज्यपालों और उपराज्यपालों की नियुक्तियों को अपनी आधिकारिक मंजूरी दे दी है। इस बदलाव के तहत पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सी.वी. आनंद बोस का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है और कई राज्यों में अनुभवी चेहरों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रमुख नियुक्तियों की पूरी सूची

राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, नई नियुक्तियां इस प्रकार हैं:

पश्चिम बंगाल: श्री आर.एन. रवि (तमिलनाडु के वर्तमान राज्यपाल को अब बंगाल भेजा गया है)।
दिल्ली (LG): श्री तरणजीत सिंह संधू (पूर्व राजनयिक को राजधानी की कमान)।
महाराष्ट्र: श्री जिष्णु देव वर्मा (तेलंगाना के राज्यपाल से अब महाराष्ट्र स्थानांतरित)।
बिहार: लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन (बिहार के नए राज्यपाल नियुक्त)।
तेलंगाना: श्री शिव प्रताप शुक्ला (हिमाचल प्रदेश से अब तेलंगाना भेजे गए)।
लद्दाख (LG): श्री विनय कुमार सक्सेना (दिल्ली के उपराज्यपाल से अब लद्दाख का प्रभार)।
हिमाचल प्रदेश: श्री कविंद्र गुप्ता (लद्दाख के पूर्व उपराज्यपाल अब हिमाचल के राज्यपाल होंगे)।
नागालैंड: श्री नंद किशोर यादव (नागालैंड के नए राज्यपाल नियुक्त)।
तमिलनाडु: श्री राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर (केरल के राज्यपाल, तमिलनाडु के राज्यपाल के रूप में अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे)।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.