महराजगंज : अनियंत्रित बाइक से गिरकर व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

महराजगंज

महराजगंज जनपद में आज होली के अवसर पर सड़क हादसे की एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज के निचलौल से ठूठीबारी मार्ग पर गड़ौरा गांव के समीप आज दिन बुधवार शाम 5:00 बजे अनियंत्रित बाइक से गिरकर व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया स्थानीय लोगों के द्वारा घायल व्यक्ति को एंबुलेंस के द्वारा सीएचसी निचलौल लाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद व्यक्ति की हालत बिगड़ते देख डॉक्टरों ने व्यक्ति को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति कन्हई (45) पुत्र दशरथ ठूठीबारी कोतवाली के अंतर्गत ग्राम सभा पिपरिया का बताया जा रहा है।

 

 

Voice Of News 24