बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के मेरठ-बदायूं हाईवे पर देर रात एक बड़ा हादसा सामने आया, जहाँ बेसहारा गोवंश को बचाने के चक्कर में फलों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के मेरठ-बदायूं हाईवे पर देर रात एक बड़ा हादसा सामने आया, जहाँ बेसहारा गोवंश को बचाने के चक्कर में फलों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। यह घटना अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खखुडा के पास हुई। हादसे में ट्रक के चालक और परिचालक घायल हो गए हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक तेज गति से जा रहा था कि तभी अचानक एक गोवंश सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने अचानक ब्रेक मार दिए, जिससे ट्रक बीच हाईवे पर पलट गया और उसमें लदे फल पूरी सड़क पर बिखर गए। इसके चलते मार्ग पर लंबा जाम लग गया।
सूचना मिलते ही एसएसआई मोहसिन खान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को ट्रक से निकालकर अस्पताल भिजवाया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने स्वयं सड़क पर बिखरे फलों को बटोरकर किनारे किया और यातायात सुचारू कराया। पुलिस की इस मानवीय पहल और तत्परता की क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है। ग्रामीणों ने हाईवे पर आवारा पशुओं के जमावड़े पर भी चिंता व्यक्त की है।
सिद्धार्थनगर: चंद्र ग्रहण के चलते समय से पूर्व हुआ होलिका दहन, भक्ति और उत्साह का संगमhttps://t.co/eBhbQYn1pP
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 3, 2026





















