बुलंदशहर:दानपुर में श्रद्धा और उल्लास के साथ होलिका दहन, भाईचारे के रंग में डूबे ग्रामीण

दानपुर

बुलंदशहर जनपद के दानपुर में रंगों का पर्व होली पूरे उत्साह और पारंपरिक गरिमा के साथ मनाया जा रहा है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर में रंगों का पर्व होली पूरे उत्साह और पारंपरिक गरिमा के साथ मनाया जा रहा है। सोमवार की रात और मंगलवार की अलसुबह होलिका दहन का कार्यक्रम धार्मिक विधि-विधान और आपसी सौहार्द के बीच संपन्न हुआ।

होलिका दहन से पूर्व गांव की महिलाओं और बहनों ने होलिका स्थल पर एकत्रित होकर विधिवत पूजा-अर्चना की। पारंपरिक गीतों और मंत्रोच्चार के बीच महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना की। स्थानीय निवासियों ओमप्रकाश, सुशील कुमार, मनोज कुमार, अतीशपाल, कुसमन वरार और आनंद यादव ने बताया कि दानपुर में होली का त्यौहार हमेशा से भाईचारे की मिसाल रहा है। यहां ग्रामीण आपसी भेदभाव भुलाकर एक साथ उत्सव मनाते हैं।

प्रातः लगभग 4:30 बजे पंडित जी द्वारा विधि-विधान और धार्मिक मंत्रोच्चार के साथ होलिका दहन कराया गया। अग्नि प्रज्वलित होते ही ‘भक्त प्रहलाद’ के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। दहन के पश्चात ग्रामीणों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और मंगल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान नीलम लोधी ने सभी ग्रामीणों को पर्व की बधाई दी। उन्होंने अपील करते हुए कहा होली प्रेम और सद्भाव का पर्व है। मेरी सभी ग्रामवासियों से विनती है कि इस त्यौहार को बड़े ही प्यार और भाईचारे के साथ मनाएं ताकि हमारे गांव की एकता और सौहार्द की परंपरा हमेशा जीवित रहे।”

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और युवा उपस्थित रहे। ग्रामीणों का मानना है कि ऐसे सामूहिक आयोजनों से न केवल परंपराएं सुरक्षित रहती हैं, बल्कि सामाजिक ताना-बाना भी मजबूत होता है।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.