महराजगंज : सदियों पुरानी फगुआ परंपरा से गूंजा परतावल, ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते दिखे लोग

महराजगंज

महराजगंज जनपद के परतावल क्षेत्र में होली पर्व को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, जहां लोग अपने परंपराओं की बागडोर थामे होली के जश्न में डूबे हुए हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद अंतर्गत नगर पंचायत परतावल के वार्ड संख्या दो बल्लभ नगर तिवारी टोला में होली की पूर्व संध्या पर वर्षों से चली आ रही फगुआ गाने की परंपरा इस वर्ष भी पूरे उत्साह और उल्लास के साथ निभाई गई। ढोल-नगाड़ों की थाप और पारंपरिक फगुआ गीतों की मधुर धुनों से पूरा इलाका देर रात तक गूंजता रहा। इसके बाद रात्रि में विधि-विधान के साथ होलिका दहन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
स्थानीय लोगों ने एकत्र होकर सामूहिक रूप से फगुआ गीत गाए और सैकड़ों वर्ष पुरानी इस सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत बनाए रखा। आयोजन में बुजुर्गों के साथ युवाओं और बच्चों की भी सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिससे माहौल और भी उत्साहपूर्ण हो गया।
इस अवसर पर बृजेंद्र कृष्ण त्रिपाठी उर्फ राजू भईया ने बताया कि यह परंपरा पीढ़ियों से चली आ रही है। हर वर्ष होली से एक दिन पहले गांव-क्षेत्र के लोग एकत्र होकर ढोल-नगाड़ों के साथ फगुआ गाते हैं। इससे आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता मजबूत होती है।
पूरे कार्यक्रम के दौरान लोगों ने रंग-अबीर लगाकर एक-दूसरे को होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और पारंपरिक गीतों का आनंद लिया। देर रात तक चले इस आयोजन ने क्षेत्र में होली पर्व की खुशियों को और भी बढ़ा दिया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.