मऊ
मऊ जनपद के चिरैयाकोट ब्लॉक के समाउद्दीनपुर कर्मी गांव में जलभराव की समस्या ने विकराल रूप ले लिया, जिससे ग्रामीणों को सड़क पर बहते गंदे पानी के बीच से गुजरने को मजबूर होना पड़ा। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के चिरैयाकोट ब्लॉक के समाउद्दीनपुर कर्मी गांव में जलभराव की समस्या ने विकराल रूप ले लिया, जिससे ग्रामीणों को सड़क पर बहते गंदे पानी के बीच से गुजरने को मजबूर होना पड़ा। नाली की नियमित सफाई न होने के कारण स्थिति इतनी खराब हो गई थी कि राहगीरों के फिसलकर गिरने की घटनाएं लगातार सामने आ रही थीं।
ग्रामीणों ने जब सफाईकर्मी अमरनाथ से इस लापरवाही का कारण पूछा, तो उसने कुछ स्थानीय लोगों पर सफाई से रोकने का आरोप लगाया, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने सिरे से नकार दिया। सफाईकर्मी की टालमटोल की नीति से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

बढ़ते विवाद और ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए ग्राम प्रधान तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए फौरन जेसीबी मशीन और अतिरिक्त सफाईकर्मियों को बुलाकर नाली की व्यापक सफाई शुरू करवाई। इस दौरान रमेश यादव, नंदलाल यादव और गिरीश सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे। सफाई होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और भविष्य में नियमित सफाई सुनिश्चित करने की मांग की।
सिद्धार्थनगर: चंद्र ग्रहण के चलते समय से पूर्व हुआ होलिका दहन, भक्ति और उत्साह का संगमhttps://t.co/eBhbQYn1pP
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 3, 2026





















