मऊ
मऊ जनपद के मधुबन तहसील अंतर्गत मोलनापुर मिश्रौली गांव में रविवार को लगी भीषण आग ने एक गरीब परिवार की खुशियां उजाड़ दीं।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के मधुबन तहसील अंतर्गत मोलनापुर मिश्रौली गांव में रविवार को लगी भीषण आग ने एक गरीब परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। दोपहर करीब 1 बजे लगी इस आग में ओमप्रकाश तुरहा का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। इस हादसे में घर में रखी बाइक, साइकिल, जेवरात, नकदी और पूरी गृहस्थी जलकर नष्ट हो गई।

पत्नी को पहले ही खो चुके ओमप्रकाश अब अपने बच्चों के साथ खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। पीड़ित परिवार की मदद के लिए मंगलवार को फतेहपुर मंडाव के पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि चंद्रमणि यादव और सपा नेता रामायण यादव गांव पहुंचे। उन्होंने परिवार को आर्थिक सहायता सहित अनाज, कपड़े और जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई।

मानवता की मिसाल पेश करते हुए किशुन चौधरी स्मारक इंटर कॉलेज के प्रबंधक हरकेश यादव ने पीड़ित छात्र अंकित को 5,000 रुपये की मदद दी और भविष्य में उसकी पूरी शिक्षा नि:शुल्क करने की घोषणा की। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को जल्द सरकारी आवास और मुआवजा दिया जाए।
सिद्धार्थनगर: चंद्र ग्रहण के चलते समय से पूर्व हुआ होलिका दहन, भक्ति और उत्साह का संगमhttps://t.co/eBhbQYn1pP
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 3, 2026





















