औरैया: कलयुगी भाई का खौफनाक कदम, शराब के नशे में बड़े भाई को बेल्ट से पीट-पीटकर मार डाला

औरैया

औरैया जनपद के फफूंद थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुड़िया अमेला गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


औरैया जनपद के फफूंद थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुड़िया अमेला गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ शराब के नशे में धुत एक युवक ने अपने ही बड़े भाई की बेल्ट से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी भाई शराब पीने का आदी था, जिसका बड़ा भाई अक्सर विरोध करता था। इसी बात को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई ने अपना आपा खो दिया और बड़े भाई पर बेल्ट से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन जख्मों की ताव न सहते हुए उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही फफूंद पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम और दहशत का माहौल है।

 

Voice Of News 24