बुलंदशहर: अनियंत्रित ट्रक ने ईको कार को मारी टक्कर, सड़क हादसे में साले-बहनोई की दर्दनाक मौत

फाइल फोटो मृतक सुरेंद्र

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत करनपुर ईंट भट्टे के समीप मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत करनपुर ईंट भट्टे के समीप मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने एक ईईको कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें सवार साले और बहनोई की मौत हो गई।

 

फाइल फोटो कन्हई लाल
फाइल फोटो कन्हई लाल

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जनपद संभल के बबराला थाना क्षेत्र के ग्राम पाठकपुर निवासी सुरेंद्र (30) अपने बहनोई कन्हई लाल (26), निवासी सैतुआ, के साथ निजी कार्य से दिल्ली जा रहे थे। सुबह करीब 7:00 बजे गांव दुगरऊ के पास सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने उनकी कार में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कन्हई लाल ने अलीगढ़ के अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। सुरेंद्र अपने पीछे चार मासूम बच्चों को छोड़ गया है, जिससे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.