इटावा
इटावा जनपद के आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। बकेवर थाना क्षेत्र के उझियानी बाईपास के पास एक तेज रफ्तार स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलट गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

इटावा जनपद के आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। बकेवर थाना क्षेत्र के उझियानी बाईपास के पास एक तेज रफ्तार स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के वक्त बस में करीब 40 यात्री सवार थे, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई।
इस दुर्घटना में कम से कम 10 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और NHAI की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू कराया। शुरुआती जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार या चालक को झपकी आना माना जा रहा है। प्रशासन घायलों की स्थिति पर नजर बनाए हुए है और परिजनों को सूचित किया जा रहा है।
सिद्धार्थनगर: चंद्र ग्रहण के चलते समय से पूर्व हुआ होलिका दहन, भक्ति और उत्साह का संगमhttps://t.co/eBhbQYn1pP
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 3, 2026





















