नेपाल चुनाव के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा 72 घंटे के लिए सील

महराजगंज

महराजगंज जनपद के नेपाल में 5 मार्च को होने वाले संसदीय चुनावों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नेपाल में 5 मार्च को होने वाले संसदीय चुनावों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर 2 मार्च से अगले 72 घंटों के लिए सीमा को पूरी तरह सील कर दिया है।

महराजगंज जनपद से सटी 84 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। नौतनवा एसडीएम नवीन कुमार ने सोनौली बॉर्डर का जायजा लेते हुए बताया कि चुनाव में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। इस दौरान केवल एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं को ही छूट दी जाएगी।

सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) और स्थानीय पुलिस के जवान मुस्तैद हैं। सीसीटीवी कैमरों और सघन गश्त के जरिए चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, 5 मार्च को मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के बाद ही सीमा को सामान्य आवाजाही के लिए पुनः खोला जाएगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.