सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के डेबरुआ थाना क्षेत्र के ग्राम तालकुण्डा में मारपीट के दौरान घायल महिला की मौत के बाद मामला गरमा गया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के डेबरुआ थाना क्षेत्र के ग्राम तालकुण्डा में मारपीट के दौरान घायल महिला की मौत के बाद मामला गरमा गया है। गुरुवार को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लालजी यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया। सपा नेताओं ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाना प्रभारी डेबरुआ के निलंबन और एफआईआर में छूटे हुए 6 आरोपियों के नाम जोड़ने की मांग की है।

क्या है पूरा मामला?
परिजनों के अनुसार, 8 फरवरी को पुरानी रंजिश के चलते कृष्णावती चौहान पर जानलेवा हमला किया गया था। आरोप है कि थाने पहुंचने के बावजूद तत्काल मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। 11 फरवरी को उपचार के दौरान महिला की मृत्यु हो गई, जिसके बाद पुलिस ने धाराओं में बढ़ोतरी की। सपा का आरोप है कि घटना में कुल 11 लोग शामिल थे, लेकिन पुलिस ने प्रभाव में आकर साधू सरन, मोतीलाल और संतकुमार सहित 6 मुख्य आरोपियों के नाम एफआईआर से बाहर कर दिए।
प्रशासन को दी चेतावनी
प्रदर्शन में पूर्व प्रत्याशी उग्रसेन प्रताप सिंह और पूर्व विधायक चौधरी अमर सिंह सहित कई दिग्गज नेता शामिल रहे। जिलाध्यक्ष ने दो टूक शब्दों में कहा कि यदि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और थाना प्रभारी पर कार्रवाई नहीं हुई, तो पार्टी बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
फिलहाल, पुलिस प्रशासन विधिक कार्रवाई का हवाला दे रहा है, जबकि पोस्टमार्टम हाउस पर भारी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
अनूपशहर: डंपर की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, परिजनों का हंगामा@bulandshahrpol https://t.co/vKZaT2ubHT
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 12, 2026





















