सावितगढ़ मिल में तौल कांटों की औचक जाँच: सभी कांटे पाए गए शुद्ध

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के खुर्जा गन्ना किसानों के हितों की रक्षा और तौल प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड, सावितगढ़ मिल में औचक छापेमारी की। यह कार्रवाई सहायक नियंत्रक, विधिक माप विज्ञान (मेरठ संभाग) के दिशा-निर्देशन में संपन्न हुई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के खुर्जा गन्ना किसानों के हितों की रक्षा और तौल प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड, सावितगढ़ मिल में औचक छापेमारी की। यह कार्रवाई सहायक नियंत्रक, विधिक माप विज्ञान (मेरठ संभाग) के दिशा-निर्देशन में संपन्न हुई।

संयुक्त टीम ने की पड़ताल

विधिक माप विज्ञान खुर्जा के वरिष्ठ निरीक्षक श्री सेठपाल सिंह और ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक/सचिव बुलंदशहर श्री रिपु धमन की संयुक्त टीम ने मिल परिसर में पहुंचकर तौल कांटों की शुद्धता परखी। जाँच के लिए अत्याधुनिक मोबाइल वेब्रिज टेस्टिंग वैन का उपयोग किया गया। गहन तकनीकी परीक्षण के बाद टीम ने पाया कि मिल के सभी कांटे पूरी तरह मानक के अनुरूप और शुद्ध तौल कर रहे थे।

पारदर्शिता पर जोर

निरीक्षण के दौरान बांट-माप विभाग के श्री दूजेलाल और मिल के गेट इंचार्ज श्री बसंत चौहान भी मौजूद रहे। इस अवसर पर खुर्जा की अधिकृत विक्रेता सरिता गुप्ता (वैशाली निवासी) ने प्रशासन के इस कदम की सराहना करते हुए कहा, “घटतौली जैसी समस्याओं को रोकने और उद्योगों में सही तौल प्रणाली बनाए रखने के लिए समय-समय पर ऐसे निरीक्षण अनिवार्य हैं। इससे न केवल व्यापार में पारदर्शिता आती है, बल्कि उपभोक्ताओं और किसानों के अधिकारों की रक्षा भी होती है।”

इस सफल निरीक्षण से क्षेत्र के गन्ना किसानों में संतोष का भाव है।

 

Voice Of News24