भृगु मंदिर कॉरिडोर निर्माण की बढ़ी रफ्तार, DGPS सर्वे का कार्य हुआ संपन्न

बलिया

बलिया जनपद की आध्यात्मिक पहचान महर्षि भृगु मंदिर को भव्य स्वरूप देने के लिए कॉरिडोर निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बलिया जनपद की आध्यात्मिक पहचान महर्षि भृगु मंदिर को भव्य स्वरूप देने के लिए कॉरिडोर निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है। मंगलवार को मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन के नेतृत्व में आर्किटेक्ट प्लानर की टीम ने डिजिटल जियो पोजिशनिंग सिस्टम (DGPS) के माध्यम से विस्तृत सर्वे कार्य पूर्ण किया। इस दौरान मंदिर समिति के सदस्य और पुजारीगण भी मौजूद रहे।

सर्वे के बाद लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों के तहत भृगु कॉरिडोर में ददरी मेला स्थल, पवित्र गंगा नदी और भृगु मंदिर को आपस में जोड़ा जाएगा। इससे इस क्षेत्र का धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व और अधिक बढ़ जाएगा। बैठक में मंदिर के मुख्य गर्भगृह को यथावत रखते हुए शेष संरचना का पारंपरिक कला के अनुरूप जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण करने पर सहमति बनी।

परियोजना की प्रमुख योजनाएँ

अतिक्रमण पर कार्रवाई: मुख्य सड़क के किनारे से अवैध अतिक्रमण हटाया जाएगा।

भूमि अधिग्रहण व मुआवजा: सड़क किनारे की भूमि का विधिवत अधिग्रहण कर प्रभावितों को उचित मुआवजा दिया जाएगा।

भव्य प्रवेश द्वार: मंदिर परिसर के चारों ओर के मार्गों को खोलते हुए विशाल गेटों का निर्माण होगा।

बुधवार को चित्रगुप्त मंदिर समिति और भृगु मंदिर समिति के साथ होने वाली अंतिम बैठक के बाद आर्किटेक्ट डिजाइन को अंतिम रूप दिया जाएगा। इस कॉरिडोर से जिले के पर्यटन और सांस्कृतिक विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.