बलिया
बलिया जनपद के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक के दौरान लापरवाह अधिकारियों पर शिकंजा कसा। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक के दौरान लापरवाह अधिकारियों पर शिकंजा कसा। विभिन्न योजनाओं में जिले की रैंकिंग खराब होने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए डीएम ने दो टूक कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
खराब रैंकिंग वाले विभागों की क्लास
समीक्षा के दौरान पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना और पोषण अभियान में ‘D’ रैंकिंग मिलने पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी को ‘C’ रैंकिंग के लिए चेतावनी देते हुए कहा कि छात्रवृत्ति वितरण में सुधार कर इसे ‘A’ श्रेणी में लाएं, अन्यथा प्रतिकूल प्रविष्टि (Punishment) दी जाएगी। हालांकि, अल्पसंख्यक विभाग की छात्रवृत्ति योजना में ‘A’ रैंकिंग पर उन्होंने संतोष जताया।
निर्माण कार्यों में देरी पर सख्ती
उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण निगम की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि लंबित 3 नई योजनाओं को समय सीमा के भीतर पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में देरी से जिले की छवि धूमिल होती है। यदि भूमि विवाद जैसी कोई समस्या है, तो तत्काल अवगत कराएं। बैठक में एडीएम अनिल कुमार सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। डीएम ने स्पष्ट किया कि माह के अंत तक सभी योजनाओं की रैंकिंग में सकारात्मक बदलाव दिखना चाहिए।
बुलंदशहर: संदिग्ध परिस्थितियों में फैक्ट्री कर्मचारी की मौत, मखैना गांव में पसरा सन्नाटाhttps://t.co/DAQnmbL4Gy
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 9, 2026





















