बुलंदशहर: संदिग्ध परिस्थितियों में दो बच्चों की मां ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अहमदगढ़थाना क्षेत्र के गांव ढक नगला में बुधवार शाम एक 35 वर्षीय महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बुलंदशहर जनपद के अहमदगढ़थाना क्षेत्र के गांव ढक नगला में बुधवार शाम एक 35 वर्षीय महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतका की पहचान आशिया (35 वर्ष), पत्नी रहीसुद्दीन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसारबताते चले की आशिया ने घर के भीतर संदिग्ध हालातों में फांसी लगा ली। सूचना मिलते ही अहमदगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतका अपने पीछे दो मासूम बच्चियों को छोड़ गई है, जिनकी चीख-पुकार से पूरे गांव का माहौल गमगीन है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। फिलहाल आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस गृह कलह सहित अन्य तमाम बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है।

थाना प्रभारी निरीक्षक प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि महिला द्वारा आत्महत्या की सूचना मिली थी, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.