श्यामदेउरवा पुलिस की बड़ी कामयाबी: साइबर ठगी के शिकार युवक को वापस दिलाए ₹1.05 लाख

परतावल

महराजगंज जनपद के थाना श्यामदेउरवा की पुलिस साइबर सेल टीम ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक युवक को एक लाख पांच हजार रुपये की धनराशि वापस दिलाने में सफलता हासिल की है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के थाना श्यामदेउरवा की पुलिस साइबर सेल टीम ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक युवक को एक लाख पांच हजार रुपये की धनराशि वापस दिलाने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित याकुब पुत्र मु0 रज्जा, निवासी महुअवां महुई, थाना श्यामदेउरवा, जनपद महराजगंज, साइबर ठगी का शिकार हो गया था। पीड़ित की शिकायत पर साइबर सेल टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित जांच शुरू की और न्यायालय के आदेश के अनुपालन में ठगी की गई पूरी धनराशि एक लाख पांच हजार रुपए पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराई गई।

राशि वापस मिलने पर पीड़ित याकुब ने महराजगंज पुलिस एवं साइबर सेल टीम का आभार व्यक्त करते हुए उनके कार्य की सराहना की।
इस सराहनीय कार्य में साइबर सेल टीम के उपनिरीक्षक अक्षय कुमार सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए ओमप्रकाश, कांस्टेबल राजकुमार एवं महिला कांस्टेबल अनीता पांडेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस के इस प्रयास से आमजन में विश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।

 

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.