चौक
महराजगंज जनपद के नगर पंचायत चौक के वार्ड संख्या 7, महाराणा प्रताप नगर (कटैया) मोहल्ले में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत चौक के वार्ड संख्या 7, महाराणा प्रताप नगर (कटैया) मोहल्ले में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ हैंडपंप पर स्नान कर रही एक महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई, जिससे उसकी दर्दनाक मृत्यु हो गई। इस घटना ने एक बार फिर बिजली विभाग और स्थानीय सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जानकारी के अनुसार बताते चले की मृतक महिला की पहचान बरगदवा थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव निवासी गिलासी के रूप में हुई है। वह तीन दिन पहले अपनी बहन कैलाशी के घर कटैया चौक आई थीं। मंगलवार को वे अपने घर वापस लौटने वाली थीं, लेकिन उससे पहले ही यह हादसा हो गया। स्नान के दौरान हैंडपंप में उतरे करंट ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। गिरने की आवाज सुनकर जब परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक वे अचेत हो चुकी थीं। आनन-फानन में उन्हें गुरु गोरखनाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस की कार्रवाई में बताया की थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर दिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। उधर, गिलासी के पति गंगा और उनके बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
दिल्ली: केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने आज लोकसभा में भारत और अमेरिका के बीच हुए ऐतिहासिक व्यापार समझौते पर सरकार का पक्ष रखा। 12 बजे सदन को संबोधित करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि यह समझौता राष्ट्रीय हितों को सर्वोपरि रखकर किया गया है। pic.twitter.com/IBai06nqcD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 4, 2026




















