बुलंदशहर: मौसम के बदलाव से बढ़ा बीमारियों का प्रकोप, दानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उमड़ रही मरीजों की भीड़

दानपुर

बुलंदशहर जनपद के ब्लॉक दानपुर में मौसम में आ रहे उतार-चढ़ाव और बढ़ती ठंड के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के ब्लॉक दानपुर में मौसम में आ रहे उतार-चढ़ाव और बढ़ती ठंड के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बुधवार को दानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सिरदर्द और जुकाम के मरीजों की भारी भीड़ देखी गई। स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवल किशोर ने बताया कि दिन-रात के तापमान में भारी अंतर और ठंडी हवाओं के चलते लोग वायरल संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं।

डॉक्टरों के अनुसार बताते चले की ओपीडी में रोजाना 25 से 30 मरीज केवल नजला और साइनस की समस्या लेकर पहुंच रहे हैं, जबकि बीमार बच्चों की संख्या 100 के पार जा रही है। डॉ. नवल किशोर ने बताया कि लापरवाही के कारण सामान्य नजला अब साइनस, तेज बुखार और गले के संक्रमण का रूप ले रहा है। बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने के कारण यह समस्या जल्दी गंभीर हो रही है।

सावधानी ही बचाव: चिकित्सकों की सलाह

चिकित्सकों ने चेतावनी दी है कि सर्दी और जुकाम को हल्के में न लें। संक्रमण बढ़ने पर नाक की झिल्ली में सूजन, आंखों के पास दर्द और सिर भारी होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने अपील की है कि लक्षण दिखने पर खुद डॉक्टर न बनें, बल्कि तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर परामर्श लें।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.