सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कठेला समयमाता पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट। देखिए

सिद्धार्थनगर जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कठेला समयमाता पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मामले की जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत था और वह गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और सटीक घेराबंदी के आधार पर अभियुक्त को धर दबोचा।
सीओ शोहरतगढ़ ने स्पष्ट किया कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों में पुलिस पूरी संवेदनशीलता और सख्ती से कार्य कर रही है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब मामले में जल्द से जल्द आरोप पत्र दाखिल कर न्यायालय से कठोर सजा दिलाने की पैरवी करेगी। इस कार्रवाई से इलाके में पुलिस की सक्रियता और कानून के इकबाल की चर्चा हो रही है।
मेरठ जनपद में एक शराबी युवक का फिल्मी अंदाज पुलिस और प्रशासन के लिए जी का जंजाल बन गया। अनवर नामक युवक शराब के नशे में धुत होकर अचानक एक ऊंचे पेड़ पर जा चढ़ा और फिल्म ‘शोले’ के किरदार वीरू की तरह एक्टिंग करने लगा। pic.twitter.com/SBwjsEWHi8
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 29, 2026



















