हापुड़: फायरिंग कर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, बाबूगढ़ पुलिस ने दबोचा

हापुड़

हापुड़ जनपद की बाबूगढ़ पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने और मामूली विवाद में गोली चलाने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद की बाबूगढ़ पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने और मामूली विवाद में गोली चलाने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान वीरेंद्र के रूप में हुई है, जिसने एक मामूली कहासुनी के बाद हुए झगड़े में कानून हाथ में लेते हुए तमंचे से फायरिंग कर दी थी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी वीरेंद्र का किसी व्यक्ति से विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने दहशत फैलाने के उद्देश्य से अवैध हथियार का प्रयोग किया। सूचना मिलते ही सक्रिय हुई बाबूगढ़ पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। तलाशी के दौरान वीरेंद्र के पास से घटना में प्रयुक्त एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अराजकता फैलाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.