परतावल: नगर पंचायत के सीमा विस्तार की उठी मांग, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रवीण कृष्ण त्रिपाठी ने मंत्री को लिखा पत्र

महराजगंज

महराजगंज जनपद के पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रवीण कृष्ण त्रिपाठी ने नगर पंचायत परतावल के सर्वांगीण विकास हेतु इसके सीमा विस्तार की मांग उठाई है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रवीण कृष्ण त्रिपाठी ने नगर पंचायत परतावल के सर्वांगीण विकास हेतु इसके सीमा विस्तार की मांग उठाई है। इस संबंध में उन्होंने नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा को पत्र लिखकर नगर पंचायत से सटी ग्राम पंचायत लखिमा और कोटवा पिपरिया को नगर पंचायत सीमा में सम्मिलित करने का अनुरोध किया है।

पत्र के माध्यम से त्रिपाठी ने अवगत कराया कि लखिमा और कोटवा पिपरिया की संयुक्त आबादी पांच हजार से अधिक है। नगर पंचायत की सीमा से बिल्कुल सटे होने के बावजूद, तकनीकी रूप से बाहर होने के कारण इन क्षेत्रों का अपेक्षित विकास नहीं हो पा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में होने की वजह से यहां के नागरिक सड़क, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट, स्वच्छता और शुद्ध पेयजल जैसी बुनियादी नगरीय सुविधाओं से वंचित हैं।

उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि इन दोनों ग्राम पंचायतों को नगर पंचायत परतावल में शामिल किया जाता है, तो यह क्षेत्र विकास की मुख्यधारा से जुड़ सकेंगे। सीमा विस्तार से न केवल शहरी सुविधाओं का प्रभावी विस्तार होगा, बल्कि समूचे क्षेत्र की आर्थिक और सामाजिक प्रगति को भी गति मिलेगी। स्थानीय क्षेत्रवासियों ने भी इस मांग का पुरजोर समर्थन करते हुए शासन से शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा जताई है।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.