बुलंदशहर: एसएसपी ने साप्ताहिक परेड की ली सलामी, पुलिसिंग को और धारदार बनाने के दिए निर्देश

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) दिनेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड की सलामी ली और निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) दिनेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड की सलामी ली और निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों के टर्नआउट (वर्दी व साज-सज्जा) की बारीकी से जांच की और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए।

 

परेड के दौरान पुलिसकर्मियों को आपातकालीन स्थितियों के लिए तैयार रहने हेतु शस्त्र संचालन, अग्निशामक यंत्रों के प्रयोग और येलो टेप से घटनास्थल को सुरक्षित करने जैसी महत्वपूर्ण कवायदें कराई गईं। एसएसपी ने थानों की सरकारी गाड़ियों और PRV/डायल-112 वाहनों का भी सघन निरीक्षण किया। उन्होंने रिस्पांस टाइम कम करने, नाइट चेकिंग रजिस्टर को अपडेट रखने और वाहनों में मेडिकल किट व आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

इसके अतिरिक्त, एसएसपी ने प्रशिक्षण ले रहे रिक्रूट आरक्षियों की ड्रिल और अनुशासन का अवलोकन किया। उन्होंने नए रंगरूटों को शारीरिक दक्षता और कर्तव्यनिष्ठा के प्रति जागरूक करते हुए पुलिस लाइन की स्वच्छता व सरकारी संपत्तियों के रखरखाव के कड़े निर्देश दिए। इस निरीक्षण का उद्देश्य जनपद की पुलिस व्यवस्था को अधिक सजग और सक्रिय बनाना है।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.