बुलंदशहर: आचार्य प्रमोद कृष्णम के आगमन से भक्तिमय हुई धर्मनगरी, बालाजी दरबार में उमड़ा जनसैलाब

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद कल्कि धाम के पीठाधीश्वर और प्रखर वक्ता आचार्य प्रमोद कृष्णम जी के बुलंदशहर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद कल्कि धाम के पीठाधीश्वर और प्रखर वक्ता आचार्य प्रमोद कृष्णम जी के बुलंदशहर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। साकेत गली स्थित बालाजी दरबार में आयोजित इस कार्यक्रम में भारी संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं और व्यापारियों ने आचार्य जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके आगमन से पूरे क्षेत्र का वातावरण आध्यात्मिक रंग में रंगा नजर आया।

व्यापारी सुरक्षा फोरम ने किया भव्य अभिनंदन

स्वामी परम देव जी महाराज के सानिध्य में आयोजित इस स्वागत समारोह में व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान की टीम ने मुख्य भूमिका निभाई। संस्थान के पदाधिकारियों ने आचार्य प्रमोद कृष्णम जी का जोरदार स्वागत किया। फूलों की वर्षा और जयघोष के बीच व्यापारियों ने उन्हें सम्मानित कर जिले की सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा।

धर्म और संस्कारों पर दिया जोर

उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने धर्म और समाज की एकता पर विशेष बल दिया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा समाज में केवल भौतिक प्रगति पर्याप्त नहीं है, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा और संस्कारों का प्रसार होना भी उतना ही आवश्यक है। सेवा और एकता ही धर्म का वास्तविक आधार हैं।

दिग्गज नेताओं और गणमान्य लोगों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में जिले के कई प्रमुख राजनीतिक चेहरे, व्यापारी नेता और समाजसेवी उपस्थित रहे। जिला मीडिया प्रभारी युगल गोस्वामी, नगर अध्यक्ष प्रियतम प्रेम , जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय गोयल, उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता, अमित भारद्वाज, नरेश वर्मा, पवन गोयल और अरुण गोयल। भाजपा नेत्री कुसुम सैनी, भाजपा नेता अभिनव वर्मा, सभासद सुनील शर्मा, मोहित कंसल और सुनील यादव।वरिष्ठ पत्रकार जे.पी. गुप्ता, सुमेर सिंह यादव सहित सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे।

सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

आचार्य प्रमोद कृष्णम की लोकप्रियता और कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। बालाजी दरबार में हुए इस भव्य स्वागत की चर्चा अब पूरे बुलंदशहर में हो रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.