सिद्धार्थनगर: 73वें बाँसी माघ मेला की तैयारी तेज, नगर पालिका में गहमागहमी के बीच पूरी हुई नीलामी प्रक्रिया

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के सुप्रसिद्ध और ऐतिहासिक 73वें बाँसी माघ मेला के सफल संचालन को लेकर बुधवार को नगर पालिका कार्यालय में नीलामी प्रक्रिया संपन्न हुई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर जनपद के सुप्रसिद्ध और ऐतिहासिक 73वें बाँसी माघ मेला के सफल संचालन को लेकर बुधवार को नगर पालिका कार्यालय में नीलामी प्रक्रिया संपन्न हुई। एक माह तक चलने वाले इस मेले की व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने के लिए बिजली आपूर्ति, वाहन स्टैंड और अन्य सुविधाओं के लिए ठेकेदारों के बीच भारी गहमागहमी देखने को मिली।

लाखों में छूटी नीलामी की बोलियाँ अधिशासी अधिकारी जय प्रकाश यादव और नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि मो. इदरीश पटवारी की देखरेख में पारदर्शी तरीके से बोली लगाई गई। मेले में वाहन व साइकिल स्टैंड की नीलामी सबसे अधिक 8 लाख 62 हजार रुपये में हुई। इसके अतिरिक्त, फुटकर तहबाजारी 3 लाख 15 हजार, बिजली आपूर्ति 3 लाख 5 हजार और शौचालय की नीलामी 1 लाख 2 हजार रुपये में संपन्न हुई।

 

व्यवस्था को लेकर प्रशासन मुस्तैद अधिकारियों ने बताया कि नीलामी प्रक्रिया पूर्ण होने के साथ ही अब मेले की जमीनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस अवसर पर सभासद अरुण गुप्ता, शकील खान, शाकिर अली, निलेश निषाद, कपिलदेव सहित नगर पालिका के लिपिक और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। गौरतलब है कि बाँसी का माघ मेला क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान है, जहाँ लाखों की संख्या में श्रद्धालु और व्यापारी शिरकत करते हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.