शिकारपुर को 15.95 करोड़ की बड़ी सौगात: सांसद और विधायक ने किया मार्ग सुदृढ़ीकरण का शिलान्यास

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के विधानसभा क्षेत्र शिकारपुर में विकास की गति को और तेज करते हुए शिकारपुर–जहाँगीराबाद मार्ग के सुदृढ़ीकरण कार्य का भव्य शिलान्यास किया गया।

बुलंदशहर जनपद के विधानसभा क्षेत्र शिकारपुर में विकास की गति को और तेज करते हुए शिकारपुर–जहाँगीराबाद मार्ग के सुदृढ़ीकरण कार्य का भव्य शिलान्यास किया गया। लोक निर्माण विभाग द्वारा स्वीकृत इस महत्वपूर्ण परियोजना पर 15.95 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। कार्यक्रम में बुलंदशहर के सांसद डॉ. भोला सिंह और शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा ने संयुक्त रूप से शिलापट्ट का अनावरण कर कार्य का शुभारंभ किया।

 

यातायात और व्यापार को मिलेगी नई गति इस अवसर पर सांसद डॉ. भोला सिंह ने कहा कि यह मार्ग न केवल आवागमन को सुगम बनाएगा, बल्कि क्षेत्र के व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को भी बेहतर करेगा। विधायक अनिल शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रस्ताव पर मिली यह स्वीकृति क्षेत्र के हजारों लोगों के लिए वरदान साबित होगी। इस सड़क के बनने से वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होगा।

जनता ने जताया जनप्रतिनिधियों का आभार शिलान्यास समारोह में वीरेंद्र सिंह लौर, जवर सिंह ढूसरी, मंडल अध्यक्ष विकास गर्ग (शिकारपुर), रविंद्र मीणा (अहमदगढ़) और चंद्रपाल (सलेमपुर) सहित भारी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे। बड़ी संख्या में उमड़ी मातृशक्ति और युवाओं ने विकास कार्यों के लिए जनप्रतिनिधियों का उत्साहवर्धन किया। उपस्थित जनसमूह ने विश्वास जताया कि इस परियोजना से शिकारपुर के सर्वांगीण विकास को नई ऊंचाई मिलेगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.