सिद्धार्थनगर: इटवा पुलिस और SOG टीम ने ‘बरेली गैंग’ का किया भंडाफोड़, भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात बरामद

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत इटवा पुलिस और जनपदीय एसओजी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत इटवा पुलिस और जनपदीय एसओजी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अंतरजनपदीय नकबजनी और चोरी करने वाले कुख्यात ‘बरेली गैंग’ का पर्दाफाश करते हुए एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के पास से चोरी के भारी मात्रा में जेवरात बरामद हुए हैं।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर दबोचा

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी प्रवीण प्रकाश के पर्यवेक्षण में इटवा पुलिस और SOG की टीम अपराधियों की तलाश में थी। मंगलवार सुबह तड़के 04:55 बजे मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम पिपरा पठान स्थित हनुमान मंदिर के पास घेराबंदी की। यहाँ से अभियुक्त अनीस पुत्र रईस (निवासी गौरडीह) को गिरफ्तार किया गया।

जेल में बना था ‘चोरों का नेटवर्क’

पूछताछ में अभियुक्त अनीस ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने बताया कि वर्ष 2022 में शाहजहांपुर जेल में बंद रहने के दौरान उसकी मुलाकात बरेली निवासी शातिर अपराधी दौलत उर्फ डान और उमीद उर्फ उम्मीद खान से हुई थी। जेल से बाहर आने के बाद इन तीनों ने मिलकर सिद्धार्थनगर के विभिन्न क्षेत्रों में नकबजनी की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया।

चोरी का माल नेपाल में खपाने की थी तैयारी

गिरफ्तार अभियुक्त ने स्वीकार किया कि चोरी किए गए जेवरों का कुछ हिस्सा वे पहले ही नेपाल में बेच चुके थे। बरामद जेवरात को भी वह आज नेपाल ले जाकर बेचने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उसे पहले ही धर दबोचा। उसने एटीएम चोरी के प्रयास सहित कई अन्य वारदातों में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। गिरोह के दो अन्य सदस्य गोंडा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

बरामदगी का विवरण

पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी किए गए विभिन्न घटनाओं से संबंधित सोने और चांदी के भारी मात्रा में आभूषण बरामद किए हैं, जिनकी बाजार में कीमत लाखों में आंकी जा रही है।

 

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.