महराजगंज: घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, पिता की दो शादियों और संपत्ति विवाद से जुड़ी है कहानी

पनियरा

महराजगंज जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत खजुरिया में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत खजुरिया में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 28 वर्षीय युवक का शव उसके घर के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका हुआ पाया गया। घटना के पीछे पारिवारिक कलह और संपत्ति विवाद की आशंका जताई जा रही है।

पंखे से लटका मिला शव


मृतक की पहचान दीपक चौहान (28) पुत्र चंद्रिका चौहान के रूप में हुई है। शुक्रवार सुबह जब काफी देर तक दीपक के कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो पड़ोसियों ने उसे आवाज दी। कोई जवाब न मिलने पर जब खिड़की से झांककर देखा गया, तो दीपक का शव साड़ी के फंदे के सहारे सीलिंग पंखे से लटक रहा था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पनियरा पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर जांच शुरू की।

जानकारी केअनुसार बताते चले की दीपक की पारिवारिक कहानी काफी उलझी हुई बताई जा रही है। दीपक के पिता चंद्रिका चौहान ने दो शादियां की थीं। दीपक चंद्रिका की पहली पत्नी संगीता का पुत्र था, जिनका कुछ वर्षों पहले देहांत हो चुका है।
दीपक की बहन की शादी हो चुकी है, जबकि पिता अपनी दूसरी पत्नी और उनके बच्चों के साथ रहते हैं।

15 दिन पहले ही लौटा था घर

पेशे से फर्नीचर कारीगर दीपक काम के सिलसिले में अक्सर घर से बाहर रहता था। वह लगभग 15 दिन पहले ही अपने पैतृक गांव खजुरिया आया था और घर में अकेला ही रह रहा था। रात वह खाना खाकर सोने गया था, जिसके बाद शुक्रवार सुबह उसकी मौत की खबर सामने आई।

पुलिस की कार्रवाई

पनियरा थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों और समय का स्पष्ट पता चल सकेगा।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.