महराजगंज: निचलौल मार्ग पर सड़क किनारे मिला महिला का क्षत-विक्षत शव, क्षेत्र में सनसनी

निचलौल (महाराजगंज)

महराजगंज जिले के निचलौल कोतवाली क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिले के निचलौल कोतवाली क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आज शुक्रवार को निचलौल-महाराजगंज मार्ग पर ग्राम सभा बरोहिया के पास सड़क किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। महिला का चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ है, जिससे उसकी शिनाख्त करना मुश्किल हो रहा है।

चेहरा बुरी तरह कुचला, शिनाख्त की कोशिश जारी

स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क किनारे शव को देख तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची निचलौल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला का चेहरा किसी भारी अज्ञात वाहन से कुचला गया है, जिससे उसकी पहचान मिट गई है। आशंका जताई जा रही है कि यह किसी सड़क हादसे का परिणाम हो सकता है या फिर पहचान छुपाने की नियत से चेहरे को कुचला गया है।

हुलिया और पहचान के चिन्ह

पुलिस ने मृतका की पहचान के लिए आसपास के गांवों में सूचना साझा की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 40 वर्ष लाल रंग की साड़ी और गुलाबी रंग का स्वेटर चेहरा पूरी तरह क्षत-विक्षत।

पुलिस की कार्रवाई

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल, पुलिस मृतका की शिनाख्त के प्रयासों में जुटी है और लापता लोगों की सूची खंगाली जा रही है।

“शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। चेहरा कुचल जाने के कारण अभी पहचान नहीं हो पाई है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है।”

 

Voice Of News 24 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]