सिसवा बाजार: ‘पहल’ संस्था ने 400 से अधिक जरूरतमंदों को बांटे कंबल, पकड़ी चौबे में मानवता की मिसाल

सिसवा बाजार/महराजगंज

कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सामाजिक सरोकारों में अग्रणी रहने वाली ‘पहल’ सामाजिक संस्था ने मदद के हाथ बढ़ाए हैं।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सामाजिक सरोकारों में अग्रणी रहने वाली ‘पहल’ सामाजिक संस्था ने मदद के हाथ बढ़ाए हैं। संस्था द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी वृहद कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिससे गरीब और असहाय लोगों को कड़कड़ाती ठंड से बड़ी राहत मिली है।

टोकन प्रणाली से पारदर्शी वितरण

सिसवा क्षेत्र के पकड़ी चौबे में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत 400 से अधिक जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। वितरण प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए संस्था के सदस्यों ने पिछले दो दिनों में आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण कर पात्र लोगों को चिन्हित किया और उन्हें टोकन वितरित किए। आज उन्हीं टोकन धारकों को सम्मानपूर्वक कंबल भेंट किए गए।

प्रमुख हस्तियों की रही गरिमामयी मौजूदगी

इस सेवा कार्य में मुख्य रूप से निम्नलिखित पदाधिकारी और अतिथि शामिल रहे।

पंडित अवधेश चौबे (अध्यक्ष, पहल संस्था),डॉ. पंकज तिवारी (सचिव, पहल संस्था),विवेक चौरसिया (कोषाध्यक्ष),धीरज तिवारी (भाजपा नेता) सोमनाथ चौरसिया, शिवजी सोनी, आलोक शर्मा, शुभ्रा सिंह जायसवाल और रोशनी केशरी।

सेवा का पर्याय बनी ‘पहल’ संस्था

संस्था के सचिव डॉ. पंकज तिवारी ने बताया कि संस्था केवल कंबल वितरण ही नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन में भी सक्रिय रहती है। उन्होंने बताया कि पूर्व में संस्था द्वारा बाढ़ पीड़ितों की सहायता,बालिकाओं के लिए निःशुल्क शिक्षा,कैंसर मरीजों को आर्थिक सहयोग,रक्तदान कैंप और स्वास्थ्य शिविरों का सफल आयोजन किया गया है।

आने वाले समय में और भी होंगे सेवा कार्य

डॉ. तिवारी ने जानकारी दी कि ठंड के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए आने वाले दिनों में अन्य स्थानों पर भी कंबल वितरण किया जाएगा। साथ ही, संस्था स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में कई नई कल्याणकारी योजनाओं पर काम कर रही है, जिसका लाभ क्षेत्र की जनता को जल्द मिलेगा।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.