फुटबॉल का खुमार: परतावल में ‘पीआईसी गोल्ड कप’ की तैयारियाँ तेज, मशीनों से संवारा जा रहा पंचायत इंटर कॉलेज का मैदान

परतावल/महराजगंज

महराजगंज जनपद केपरतावल में खेल प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है।आगामी 2 जनवरी से 5 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाली पीआईसी गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता को लेकर तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद केपरतावल में खेल प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है।आगामी 2 जनवरी से 5 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाली पीआईसी गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता को लेकर तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं।

महराजगंज जनपद केपरतावल में खेल प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है।आगामी 2 जनवरी से 5 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाली पीआईसी गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता को लेकर तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं। प्रतियोगिता के लिए निर्धारित पंचायत इंटर कॉलेज के खेल मैदान को पूरी तरह प्रतियोगिता योग्य बनाने हेतु आयोजन समिति द्वारा लगातार अथक प्रयास किए जा रहे हैं।

मैदान को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से सोमवार को बड़े-बड़े घासों की सफाई के लिए मशीन का उपयोग शुरू किया गया। इस अवसर पर पंचायत इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. दीनबंधु शुक्ल ने घास काटने वाली मशीन का तिलक कर विधिवत शुभारंभ किया। इससे पूर्व विद्वान सौरव पाठक द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई गई।

पूजा के उपरांत मशीन के माध्यम से मैदान की साफ-सफाई का कार्य प्रारंभ किया गया, जिससे मैदान को समतल, सुरक्षित एवं आकर्षक स्वरूप दिया जा सके। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि प्रतियोगिता को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए मैदान सहित सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाएगा।

पीआईसी गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता को लेकर क्षेत्र के खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है, वहीं ग्रामीण स्तर पर भी आयोजन को लेकर विशेष तैयारियाँ जारी हैं।

इस अवसर पर आयोजन समिति के सचिव अजय कुमार सैनी, महामंत्री मिथिलेश मद्धेशिया,

एस.एन. सिंह,उपाध्यक्ष प्रदीप मोदनवाल, धनंजय सिंह, परवेंद्र वर्मा, राममिलन गुप्ता, अविनाश बारी,मीडिया प्रभारी रतन पाण्डेय, दीपू रावत एवं सतीश मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]