बाराबंकी
बाराबंकी जनपद के जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के सख्त आदेशों पर अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ बाराबंकी में एक बड़ा अभियान चलाया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बाराबंकी जनपद के जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के सख्त आदेशों पर अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ बाराबंकी में एक बड़ा अभियान चलाया गया। जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में टीम ने जिले के 17 अलग-अलग स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की।
इस कार्रवाई के दौरान, टीम ने मौके पर ही 800 किलोग्राम से अधिक तैयार लहन (अवैध शराब बनाने का कच्चा माल) को नष्ट कर दिया। इसके अलावा, अवैध शराब बनाने में इस्तेमाल हो रहीं दो भट्ठियों को भी ध्वस्त कर दिया गया।
अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के मामले में पुलिस ने तीन केस दर्ज किए हैं और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्तों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार को जिले में किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
हाथरस: युवती से छेड़छाड़ मामले में पुलिस का एक्शन, दो मनचले गिरफ्तार, तख्ती पर मांगी माफीhttps://t.co/naQ8Z46Hur
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 12, 2025





















