घोसी विधायक सुधाकर सिंह का निधन, सपा में शोक की लहर,67 वर्ष की आयु में मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

लखनऊ/मऊ

उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद की घोसी विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक सुधाकर सिंह का गुरुवार तड़के दुखद निधन हो गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद की घोसी विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक सुधाकर सिंह का गुरुवार तड़के दुखद निधन हो गया। उन्होंने 67 वर्ष की आयु में गुरुवार को करीब साढ़े तीन बजे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली।

उनके निधन की खबर से प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर व्याप्त हो गई है।

मल्टी ऑर्गन फेल्योर के कारण निधन

मेदांता अस्पताल प्रशासन ने उनके निधन की पुष्टि की है। अस्पताल के निदेशक डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि सुधाकर सिंह को दो दिन पूर्व गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें लिवर सहित कई स्वास्थ्य समस्याएं थीं।

डॉ. कपूर ने बताया कि आज तड़के मल्टी ऑर्गन फेल्योर (शरीर के अधिकतर अंगों का काम करना बंद कर देना) के चलते उनका निधन हो गया।

राजनीतिक जगत में शोक

सुधाकर सिंह के निधन से समाजवादी पार्टी और उनके समर्थकों को गहरा आघात पहुंचा है। उन्होंने घोसी विधानसभा सीट पर पार्टी का प्रतिनिधित्व किया था। उनके आकस्मिक निधन पर सपा प्रमुख सहित अन्य दलों के नेताओं ने भी शोक व्यक्त किया है।

पार्थिव शरीर को जल्द ही उनके गृह नगर ले जाया जाएगा, जहां अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

 

Voice Of News 24

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]