महाराजगंज
महाराजगंज जनपद के निचलौल से सिसवा मार्ग पर ग्राम अमहवा के समीप आज, शुक्रवार दोपहर लगभग 2:30 बजे, एक वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महाराजगंज जनपद के निचलौल से सिसवा मार्ग पर ग्राम अमहवा के समीप आज, शुक्रवार दोपहर लगभग 2:30 बजे, एक वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को तत्काल सीएचसी निचलौल पहुँचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद, दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
घायल युवकों की पहचान निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम हरदी निवासी मुकेश (25) पुत्र रामानंद और अजय (23) पुत्र पूर्णमासी के रूप में हुई है।
पटना काउंटिंग अपडेट: 14 में से 11 पर NDA आगेhttps://t.co/hdxps0c76v
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 14, 2025





















