सिद्धार्थनगर: जिलाधिकारीने धेनसा बूथ पर मतदाता पुनरीक्षण अभियान का किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने आज गुरुवार को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान-2025 के तहत तहसील नौगढ़ क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने आज गुरुवार को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान-2025 के तहत तहसील नौगढ़ क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया।

डीएम ने ग्राम धेनसा स्थित बूथ संख्या 349 और 350 पर बने मतदाता पंजीकरण केंद्रों का जायजा लिया। उन्होंने वहाँ मौजूद बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) से मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी ने यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि शत-प्रतिशत सही मतदाता सूची तैयार करना निर्वाचन आयोग की प्राथमिकता है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.