मऊ रोजगार मेला: 200 में से 90 युवाओं का चयन, तुरंत मिली नौकरी

मऊ

मऊ जनपद में जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा आयोजित रोजगार मेले में 90 युवाओं को नौकरी मिली।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


मऊ जनपद में जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा आयोजित रोजगार मेले में 90 युवाओं को नौकरी मिली। राजकीय आईटीआई परिसर में हुए इस मेले में कुल 200 प्रतिभागियों ने इंटरव्यू दिया।

जीएमआर प्राइवेट लिमिटेड (GMR Pvt.Ltd) कंपनी ने स्मार्ट मीटर तकनीशियन, सुपरवाइजर, सपोर्ट स्टाफ, और डाटा एंट्री ऑपरेटर जैसे विभिन्न पदों पर चयन किया।

जिला सेवायोजन अधिकारी अरविंद कुमार पांडे ने बताया कि यह मेला सफल रहा। इच्छुक युवा सेवायोजन के रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण करके ऐसे मेलों में भाग ले सकते हैं।

रोजगार प्रभारी योगेंद्र यादव ने बताया कि प्रत्येक माह रोजगार और अप्रेंटिसशिप मेले आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ा जा सके।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.