आजमगढ़: 50 हजार का इनामी गो-तस्कर वाकिफ STF एनकाउंटर में ढेर

मृतक का फोटो

आजमगढ़

आजमगढ़ जनपद में 50 हजार के इनामी, कुख्यात गो-तस्कर वाकिब उर्फ वाकिफ को शुक्रवार तड़के एसटीएफ (STF) ने एनकाउंटर में मार गिराया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आजमगढ़ जनपद में 50 हजार के इनामी, कुख्यात गो-तस्कर वाकिब उर्फ वाकिफ को शुक्रवार तड़के एसटीएफ (STF) ने एनकाउंटर में मार गिराया। मुठभेड़ के दौरान वाकिफ के तीन साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

एनकाउंटर का विवरण
घेराबंदी: एसटीएफ को सूचना मिली कि वाकिफ और उसके तीन साथी थाना रौनापार क्षेत्र की ओर भाग रहे हैं। डिप्टी एसपी डीके शाही के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी की।

फायरिंग: बदमाशों को घेरे जाने पर उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई: एसटीएफ की जवाबी फायरिंग में वाकिफ को गोली लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस उसे सीएचसी हरैया लेकर पहुंची, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वाकिफ का आपराधिक इतिहास
उम्र और पता: 27 वर्षीय वाकिफ आजमगढ़ के फूलपुर का रहने वाला था।

मुकदमे: उस पर गो-तस्करी, चोरी, हत्या और लूट जैसे गंभीर अपराधों के 48 से अधिक मुकदमे आजमगढ़, गोरखपुर और जौनपुर सहित कई जिलों में दर्ज थे।

गैंग: उसने 2015 में अपराध की दुनिया में कदम रखा और बाद में अपना गैंग बनाया, जो दूध देने वाले पशुओं की चोरी और गोवंश की अवैध तस्करी में शामिल था।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.