बिहार चुनाव 2025: पहले चरण का मतदान संपन्न, 64.66% वोटिंग के साथ दिग्गजों की किस्मत EVM में कैद

ब्यूरो रिपोर्ट

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान गुरुवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान गुरुवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया है। चुनाव आयोग के अनुसार, पहले चरण में रिकॉर्ड 64.66 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो पिछले कई चुनावों की तुलना में अधिक है। मतदाताओं के इस उत्साह ने कई सियासी दिग्गजों के राजनीतिक भविष्य को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) में बंद कर दिया है।

18 जिलों की 121 सीटों पर भाग्य का फैसला

पहले चरण में बिहार के 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर वोट डाले गए।

इन सीटों पर कुल 1314 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है।

वोटों की गिनती और नतीजों की घोषणा 14 नवंबर को की जाएगी।

इनके अलावा, इस चरण में नीतीश सरकार के 16 मंत्रियों और कई बाहुबली नेताओं के भाग्य का फैसला भी ईवीएम में कैद हो चुका है। रिकॉर्ड तोड़ मतदान के आंकड़े ने चुनावी विश्लेषकों के बीच हलचल मचा दी है, क्योंकि माना जा रहा है कि यह उच्च मतदान किसी बड़े सियासी बदलाव का संकेत हो सकता है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.