अनोखा मतदान: भैंस पर सवार होकर वोट डालने पहुंचे किसान केदार यादव, बोले- ‘वोट डालना जरूरी

ब्यूरो रिपोर्ट

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान के दौरान वैशाली जिले के भगवानपुर से लोकतंत्र की एक अनोखी और ध्यान खींचने वाली तस्वीर सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान के दौरान वैशाली जिले के भगवानपुर से लोकतंत्र की एक अनोखी और ध्यान खींचने वाली तस्वीर सामने आई है।

यहां के एक किसान केदार यादव मतदान करने के लिए भैंस पर सवार होकर पोलिंग बूथ पहुंचे, जिसे देखकर स्थानीय लोग कुछ पल के लिए दंग रह गए।ठाठ से भैंस की सवारीसोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में केदार यादव बड़े ठाठ से भैंस की सवारी करते दिख रहे हैं।

उन्होंने ब्लैक टी-शर्ट पहनी है, काला चश्मा लगाया है और एक हाथ में वोटर आईडी कार्ड पकड़ा हुआ है, जबकि दूसरे हाथ में वोटर लिस्ट और डंडा है। जब वह भैंस पर सवार होकर मतदान केंद्र पहुंचे, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर टिक गईं।

‘किसान हूँ, भैंस को ही सवारी बना लिया’केदार यादव ने बताया कि वोट डालने के लिए उन्हें कोई वाहन नहीं मिला, इसलिए किसान होने के नाते उन्होंने अपनी भैंस को ही सवारी बना लिया। उन्होंने कहा, “पांच साल बाद लोकतंत्र का महापर्व आया है।

आज गाड़ी-घोड़ा नहीं चल रहा, लेकिन वोट डालना जरूरी है। हम किसान हैं, भैंस पालते हैं, इसलिए उसी पर सवार होकर वोट देने आया हूं।”उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वे किसी भी परिस्थिति में अपने इस अधिकार और कर्तव्य का पालन करते हुए मतदान जरूर करें।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.