महराजगंज :पुलिस को मिली बड़ी सफलता,वांछित अभियुक्त कृष्णा कुमार उर्फ लालू प्रजापति गिरफ्तार

महराजगंज

महराजगंज जनपद पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित और वारंटियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत ठूठीबारी पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित और वारंटियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत ठूठीबारी पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। कोतवाली क्षेत्र की पुलिस टीम ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार बताते चले की प्रभारी कोतवाल महेंद्र मिश्र ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कृष्णा कुमार उर्फ लालू प्रजापति (पुत्र मुन्ना, निवासी झरवलिया, थाना निचलौल, उम्र 20 वर्ष) के रूप में हुई है।

गठित पुलिस टीम ने उपनिरीक्षक दिनेश सिंह यादव, उपनिरीक्षक लालचन्द्र वर्मा, कांस्टेबल दिलीप यादव और कांस्टेबल रामजनम यादव के साथ मिलकर, आरोपित को आज सुबह करीब 10:05 बजे जमुई कला–गडौरा मील मार्ग से गिरफ्तार किया।

अभियुक्त के विरुद्ध मु.अ.सं. 113/25 धारा 108 भा.न्या.सं. (भारतीय न्याय संहिता) के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी करने के बाद आरोपित को माननीय न्यायालय महराजगंज भेज दिया गया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.