बुलंदशहर: 200 बेसिक स्कूलों में छात्र संख्या नहीं बढ़ी, शिक्षकों का वेतन रोकने की तैयारी

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग ने ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत छात्र संख्या न बढ़ाने वाले शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग ने ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत छात्र संख्या न बढ़ाने वाले शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) की समीक्षा में करीब 200 ऐसे स्कूल चिह्नित किए गए हैं, जहां इस सत्र में नामांकन बहुत कम हुआ है।

बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि जिन स्कूलों में कक्षा एक में मात्र 1 से 10 बच्चों के ही प्रवेश हुए हैं, उन स्कूलों के शिक्षकों का वेतन रोका जाएगा और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।

हालांकि, जिले के 1869 परिषदीय स्कूलों में कुल 40 हजार नए बच्चों का प्रवेश हुआ है, लेकिन अधिकारियों ने कम नामांकन वाले स्कूलों के शिक्षकों की घोर लापरवाही को देखते हुए यह कदम उठाया है। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) से इस संबंध में रिपोर्ट मांगी गई थी।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.