महराजगंज:छठ पर्व की तैयारियों का जायजा,परतावल चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया ने किया घाटों का निरीक्षण

परतावल

महराजगंज जनपद के छठ महापर्व को देखते हुए नगर पंचायत परतावल क्षेत्र में घाटों की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के छठ महापर्व को देखते हुए नगर पंचायत परतावल क्षेत्र में घाटों की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। इसी क्रम में शुक्रवार को चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया के नेतृत्व में अधिशासी अधिकारी कनुप्रिया शाही ने नगर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान वार्ड संख्या 11 (स्वतंत्रता सेनानी नगर), वार्ड 12 (भगत सिंह नगर), वार्ड 07 (अहिल्याबाई नगर) और वार्ड 05 (रानी लक्ष्मीबाई नगर) स्थित घाटों पर चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान साफ-सफाई, वेदी की रंगाई-पुताई, जल एवं प्रकाश व्यवस्था के साथ-साथ सुरक्षा इंतज़ामों पर विशेष ध्यान दिया गया।

चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया ने संबंधित कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियाँ समय पर पूरी की जाएँ। अधिशासी अधिकारी कनुप्रिया शाही ने कहा कि “छठ पर्व हमारे नगर की आस्था से जुड़ा है, इसमें कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।”

निरीक्षण के दौरान कार्यालय लिपिक निसार खान, शिवम द्विवेदी, सफाई नायक प्रभारी आनन्द गुप्ता सहित कई कर्मचारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.