लखनऊ
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने आगामी शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए गुरुवार को अपने पांच प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) ने आगामी शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए गुरुवार को अपने पांच प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने अनुभवी और संगठन में सक्रिय चेहरों पर भरोसा जताया है।
घोषित प्रत्याशियों में दो शिक्षक और तीन स्नातक एमएलसी सीटों के लिए उम्मीदवार हैं:
शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी
लाल बिहारी यादव: वाराणसी मिर्जापुर खंड
कमलेश: गोरखपुर फैजाबाद खंड
स्नातक एमएलसी प्रत्याशी
डॉ. मानसिंह: इलाहाबाद झांसी खंड
आशुतोष सिंह: वाराणसी मिर्जापुर खंड
कांति सिंह: लखनऊ खंड
पार्टी सूत्रों के अनुसार, कांति सिंह के पति एसपी सिंह प्रतापगढ़ से समाजवादी पार्टी के लोकसभा सदस्य हैं। सपा द्वारा घोषित सभी पाँचों प्रत्याशी पार्टी और संगठन में लंबे समय से सक्रिय हैं, जिससे यह साफ है कि पार्टी ने पिछले विजेताओं और अनुभवी नेताओं पर दाँव लगाया है।
#कांशीराम की पुण्यतिथि के मौके पर आज लखनऊ में मायावती की बड़ी रैली हुई pic.twitter.com/qhmQiIiAOU
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 9, 2025





















