कानपुर धमाकों से दहला बाज़ार: दो स्कूटी में विस्फोट, 8 घायल; CCTV फुटेज में दिखा खौफनाक मंजर

कानपुर

उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर का भीड़भाड़ वाला मूलगंज इलाका बुधवार शाम करीब 7:30 बजे दो स्कूटी में हुए भीषण विस्फोटों से दहल उठा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर का भीड़भाड़ वाला मूलगंज इलाका बुधवार शाम करीब 7:30 बजे दो स्कूटी में हुए भीषण विस्फोटों से दहल उठा। ये धमाके मरकज़ मस्जिद के पास मिसरी बाजार इलाके में हुए, जिनकी आवाज लगभग 500 मीटर दूर तक सुनी गई।

 

कानपुर पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने बताया कि दो स्कूटरों में हुए इन विस्फोटों में आठ लोग घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुँचाया गया। गंभीर रूप से झुलसे चार लोगों को लखनऊ के केजीएमयू रेफर किया गया है, जबकि दो को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बाकी दो घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है और वे कानपुर के अस्पताल में निगरानी में हैं।

CCTV फुटेज में दिखा पीड़ितों का दर्द

धमाके के बाद का खौफनाक मंजर एक CCTV फुटेज में कैद हुआ है। वीडियो में एक घायल महिला दुकान के आगे बैठी हुई दिखी, जो दुकानदारों से मदद मांग रही थी। एक दुकानदार ने तुरंत उसे चादर दी। फुटेज में जमीन पर बैठी महिला की हालत बेहद खराब दिखाई दे रही थी।

धमाके के बाद पुलिस ने मिसरी बाजार इलाके की घेराबंदी कर दी है और मामले की जांच जारी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.