बिहार विधानसभा चुनाव 2025: दो चरणों में मतदान, 14 नवंबर को आएंगे नतीजे

ब्यूरो रिपोर्ट

चुनाव आयोग ने आखिरकार बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। राज्य की कुल 243 सीटों पर चुनाव दो चरणों में होगा।पहली वोटिंग 6 नवंबर को और दूसरे फेज की वोटिंग 11 नवंबर को होगी। 14 नवंबर को वोटों की गिनती की जाएगी, यानी 14 नवंबर को ये तय हो जाएगा कि बिहार में अगली सरकार किसकी बनेगी।

 

बिहार की राजधानी पटना के अलावा सारण, भोजपुर, बक्सर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, सिवान, गोपालगंज में पहले फेज में वोटिंग होगी। जबकि बाकी जिलों में वोटिंग दूसरे फेज में होगी।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 फेज-1 शेड्यूल

कुल सीट: 121

नोटिफिकेशन की तारीख: 10 अक्टूबर 2025

नामांकन की आखिरी तारीख: 17 अक्टूबर 2025

नामांकन जांच की आखिरी तारीख: 18 अक्टूबर 2025

नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख: 20 अक्टूबर 2025

मतदान: 6 नवंबर 2025

चुनाव रिजल्ट: 14 नवंबर 2025

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 फेज-2 शेड्यूल

कुल सीट: 122

नोटिफिकेशन की तारीख: 13 अक्टूबर 2025

नामांकन की आखिरी तारीख: 20 अक्टूबर 2025

नामांकन जांच की आखिरी तारीख: 21 अक्टूबर 2025

नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख: 23 अक्टूबर 2025

मतदान: 11 नवंबर 2025

चुनाव रिजल्ट: 14 नवंबर 2025

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.