मेरठ
मेरठ में एक मनचले युवक को एक नाबालिग लड़की से सरेआम छेड़छाड़ और मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी का एक वीडियो सामने आया है, पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मेरठ में एक मनचले युवक को एक नाबालिग लड़की से सरेआम छेड़छाड़ और मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह पुलिस की गिरफ्त में अपने टूटे हुए हाथ के साथ गिड़गिड़ाता और माफ़ी मांगता दिख रहा है।
बीच सड़क पर छेड़छाड़, विरोध करने पर गला दबाया
घटना 3 अक्टूबर को किठौर क्षेत्र में हुई। गाजियाबाद के लोनी इलाके की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी अपनी नानी के गाँव आई थी। पुलिस के अनुसार, गाँव के ही जानू (20) नामक युवक ने पहले किशोरी का छिपकर वीडियो बना लिया।
जब लड़की ने इसका विरोध किया, तो आरोपी जानू ने उसे बीच सड़क पर रोक कर छेड़छाड़ शुरू कर दी। हद तो तब हो गई जब विरोध करने पर युवक ने लड़की से मारपीट की और उसका गला दबाकर उसे जान से मारने की कोशिश भी की। यह पूरी वारदात आस-पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।
भागने के दौरान टूटा हाथ, अब पुलिस कस्टडी में रो रहा
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने युवक की पहचान किठौर के शाहजहांपुर नई बस्ती के रहने वाले जानू के रूप में की और उसे रविवार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि छेड़छाड़ की घटना के बाद भागने की कोशिश करते समय आरोपी जानू एक गड्ढे में गिर गया, जिससे उसके दाहिने हाथ में फ्रैक्चर हो गया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस कस्टडी में जानू का एक वीडियो वायरल हो रहा है। दाहिने हाथ में प्लास्टर बंधे होने के बावजूद, वह अपने बाएँ हाथ से कान पकड़कर रो-रोकर माफ़ी मांग रहा है। कैमरे पर गिड़गिड़ाते हुए वह कह रहा है, “साहब मुझसे गलती हो गई। माफ कर दो जी, अब छेड़छाड़ नहीं करूंगा।”
यूपी में 4 IPS अफसरों का तबादला, रघुवीर लाल बने कानपुर के नए पुलिस कमिश्नरhttps://t.co/HqiXvvywGc
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 6, 2025























