एशिया कप 2025: क्रिकेट की दुनिया का सबसे बड़ा महामुकाबला आज, भारत और पाकिस्तान के बीच ऐतिहासिक फाइनल

स्पोर्ट्स डेस्क

क्रिकेट जगत का सबसे बड़ा मुकाबला आज दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट


क्रिकेट जगत का सबसे बड़ा मुकाबला आज दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जहाँ एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत और चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। एशिया कप के 41 साल के इतिहास में यह पहला मौका है जब भारत और पाकिस्तान फाइनल में भिड़ रहे हैं।

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है। टीम ने लगातार 6 मैच जीतकर अपनी जबरदस्त फॉर्म का प्रदर्शन किया है। युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा शानदार लय में हैं और सुपर-4 स्टेज में लगातार तीन अर्धशतक लगा चुके हैं, जिनसे आज भी एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी। अभिषेक के अलावा, शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह जैसे मैच-विनर खिलाड़ी भारत की ताकत हैं।

पाकिस्तान की गेंदबाजी में दम

टूर्नामेंट की शुरुआत में लड़खड़ाने के बाद पाकिस्तान ने शानदार वापसी करते हुए फाइनल में जगह बनाई है। कप्तान सलमान आगा की टीम की सबसे बड़ी ताकत उसकी गेंदबाजी है। टीम के पास शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ जैसे विश्व स्तरीय तेज गेंदबाज हैं, जो अपनी रफ्तार और स्विंग से किसी भी बल्लेबाजी लाइन-अप को ध्वस्त करने की क्षमता रखते हैं।

ऐसे में, आज का यह खिताबी मुकाबला बेहद कांटेदार और रोमांचक होने की उम्मीद है।

भारतीय टीम-

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा, रिंकू सिंह।

पाकिस्‍तान टीम-

सलमान आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम, मोहम्मद वसीम जूनियर, सलमान मिर्जा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.