महराजगंज: पारिवारिक विवाद में चाचा ने भतीजी पर ‘कांटे वाली चम्मच’ से किया हमला, गंभीर घायल

महराजगंज

 

महराजगंज :जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र की ग्राम सभा बैजौली में शनिवार रात एक पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक नाबालिग लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज :जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र की ग्राम सभा बैजौली में शनिवार रात एक पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक नाबालिग लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, रात करीब 9 बजे अहसान पुत्र वाजिद अली का अपनी पत्नी के साथ झगड़ा हो रहा था। विवाद बढ़ता देख, अहसान का भाई मैनुद्दीन और उसकी भतीजी *मरियम (15) बीच-बचाव करने पहुंचे।

आरोप है कि इसी दौरान, अहसान ने गुस्से में आकर अचानक एक *कांटेदार चम्मच* से अपनी भतीजी *मरियम* के पेट पर हमला कर दिया। इस हमले में 15 वर्षीय मरियम गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में, परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। विवाद में अहसान की पत्नी को भी हाथ में चोट आई है।

घटना की सूचना मिलते ही श्यामदेउरवा थाना प्रभारी *अभिषेक सिंह* मौके पर अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि यह घटना *पारिवारिक विवाद* से जुड़ी है। उन्होंने पुष्टि की कि *आरोपी अहसान को गिरफ्तार कर लिया गया है* और परिजनों से तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

परिजनों के अनुसार, आरोपी अहसान को *मिर्गी की बीमारी* है और वह *नशा* भी करता है। पुलिस मामले की गहनता से जाँच कर रही है।

 

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.